दोस्तों स्वागत है आपका myuk-uttarakhand.com में। 

दोस्तो बात करें पहाड़ों की तो पहाड़ों में हर चीज ही खूबसूरत होती है। खूबसूरत हरे भरे पहाड़ नदिया और वहां के लोग भी उन्हीं की तरह खूबसूरत होते हैं वहां के लोगों की खूबसूरती का कारण होता है उनकी संस्कृति परंपराएं और रिती रिवाज खासकर उनका पहनावा। तो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं पहाड़ी नथ pahadi nath या इसे नथुली भी कहते हैं तो इसके बारे में स्पेशली हम बात करेंगे उत्तराखंड में पहने जाने वाली पहाड़ी नथ के बारे में।

पहाड़ी नथ या पहाड़ी भाषा में ऐसे नथुली भी कहते है pahadi nath -

दोस्तों उत्तराखंड नथ के इतिहास के बारे में बात करें तो यह उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान है और यह काफी पुराने समय से यहां की महिलाओं द्वारा किसी भी शुभ कार्य जैसे शादी विवाह में पहनी जाती है। पहाड़ी नथ मशहूर है इसके मनमोहक और आकर्षक डिजाइन के कारण। दोस्तों एक दो दशक पहले की बात करें तो नथ से परिवार के स्थिति के बारे में पता चलता था। जब कोई लड़की शादी के बाद या कोई महिला नथ पहनती थी तो नथ के वजन और आकार से उसके परिवार की स्थिति के बारे में लोग पता लगाए करते थे कि लड़की कैसे परिवार से ताल्लुक रखती है। दोस्तों पहाड़ी नथ उत्तराखंड में तो शादी के दिन हर लड़की पहनती है पहले के जमाने की बात करें तो पहले रीवाज यह होता था कि लड़की के मामा या रिश्तेदार लड़की को उसकी शादी में नथ दिया करते थे यह उनका फर्ज होता था लेकिन अब लोग अपने हिसाब से भी नथ बनवाते हैं जैसे लड़की को पसंद हो किसी को छोटी नथ पसंद होती है किसी को बड़ी नथ पसंद होती है आजकल नथ में भी बहुत सारे खूबसूरत डिजाइन आने लगे है । पहाड़ी नथ दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती है इसलिए हर लड़की इसे एक बार जरूर पहनने का ट्राई करती है। पहाड़ी नथ पीली साड़ी तथा लाल साड़ी के साथ पहनने पर बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगती है इससे लड़की की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है इसीलिए उत्तराखंड में हर मंगल कार्य और शादी विवाह जैसे शुभ कार्यों में महिलाएं अपनी नथ जरूर पहनती है। दोस्तों उत्तराखंड में पहाड़ी नथ को बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंस दी जाती है।

pahadi nath


pahadi nath design ,pahadi nath picture -

दोस्तों आप बात करते हैं इसके डिजाइन और आप इसे कैसे बनवा सकते हैं- दोस्तों आजकल पहाड़ी नथ में अलग-अलग प्रकार के खूबसूरत डिजाइन मार्केट में उपलब्ध है जिसे आप अपने मनपसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं या बनवा सकते हैं। पहाड़ी नथ बनवाने के लिए आप उत्तराखंड के किसी भी सुनार से कांटेक्ट करके बनवा सकते हैं यहां सोने के तोले के हिसाब से बनवायी जाती है। दोस्तों आजकल मार्केट में आर्टिफिशियल पहाड़ी नथ भी उपलब्ध है जिन्हें आप अपने शौक के लिए पहन सकते हैं।

pahadi nath
pahadi nath पहाड़ी नथ या नथुली 
pahadi nath picture
pahadi nath design